अनुमंडल गेट के सामने सड़क बनी ‘गड्ढों का रास्ता’, जलजमाव के बीच जान जोखिम में डाल गुजर रहे राहगीर
महुआ, वैशाली (सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो)। महुआ अनुमंडल गेट के सामने महुआ-मुजफ्फरपुर मार्ग की बदहाल स्थिति राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा होने से कई जगह सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है।
सड़क पर जलजमाव और गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक, इस स्थान पर छोटे-बड़े वाहन चालकों को लगातार परेशानी होती है और कई वाहन गड्ढों में फंसकर दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं।
अनुमंडल कार्यालय के सामने ही बदहाल सड़क!
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग काफी व्यस्त है और अनुमंडल के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। इसके बावजूद सड़क की स्थिति में सुधार नहीं होना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग से तत्काल जलनिकासी और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे की नौबत न आए।
📍 स्थान: महुआ अनुमंडल गेट, वैशाली
📢 सत्यम ग्राम न्यूज़ — ग्राम की खबर सबसे पहले!
यह भी पढ़े..
🚨 जी.ए. उच्च विद्यालय भगवानपुर का वीडियो वायरल, विद्यार्थियों से चाय मंगाने के आरोप पर बड़ा सवाल!
जी.ए. उच्च विद्यालय भगवानपुर का वीडियो वायरल, दावों में बड़ा अंतर!
https://satyamgramnews.in/जी-ए-उच्च-विद्यालय-भगवानप/09/2026/03/05/25/04/satyamgramnewsnetwork/
वीडियो वायरल, दावे अलग-अलग… अब जांच बताएगी असली सच!
https://www.facebook.com/share/p/1DcTdkUuyT/
वैशाली के भगवानपुर स्थित जी.ए. उच्च विद्यालय का फोटो-वीडियो वायरल है। शिकायतकर्ता ने विद्यार्थियों से चाय मंगाने व सफाई कराने का आरोप लगाया, जबकि प्राचार्या ने वीडियो को करीब 2 वर्ष पुराना बताया। वीडियो की वास्तविक तिथि और आरोपों की पुष्टि के लिए निष्पक्ष जांच की मांग तेज।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief