
सत्यम ग्राम न्यूज़, सम्पतचक (पटना): जिले के सम्पतचक प्रखंड अंतर्गत बैरिया बाजार से मानपुरा–कछुआड़ा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि अब यह राहगीरों के लिए खतरा साबित हो रही है। बरसात के मौसम में जगह-जगह गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि मरम्मत और देखरेख के अभाव में सड़क जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। पैदल चलने वाले राहगीरों और स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को रोजाना भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दोपहिया और छोटे वाहन चालक आए दिन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।
फैक्ट्रियों और ट्रकों से बिगड़ी हालत:इस सड़क के किनारे कई फैक्ट्रियां और गोदाम स्थित हैं। रोजाना दर्जनों छोटे-बड़े वाहन, ट्रक और ट्रॉलियां गुजरते हैं। भारी वाहनों के आवागमन से सड़क और भी बदतर होती जा रही है। बारिश के मौसम में सड़क पर गड्ढे और जलजमाव दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं।
ग्रामीणों का गुस्सा और सरकार से नाराजगी:स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन और विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। मोहल्लेवासी खासे नाराज हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में “सड़क नहीं तो वोट नहीं” की रणनीति अपनाने का मन बना चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क उनके लिए जीवनरेखा है, लेकिन सरकार और प्रतिनिधि मौन धारण किए बैठे हैं।
ग्रामीणों की मांग :लोगों ने स्पष्ट कहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले सड़क का निर्माण या मरम्मत अवश्य होना चाहिए, वरना वे वोट का बहिष्कार करेंगे।
#पटना #सम्पतचक #बैरियाबाजार #मानपुरा #कछुआड़ा #सड़कसमस्या #जर्जरसड़क #स्थानीयसमस्या #बिहारसरकार #सड़कनहींतोवोटनहीं
यें भी पढ़े…
विद्यालय में पोषण आहार और रखरखाव राशि में गड़बड़ी, अभिभावकों ने की कठोर कार्रवाई की मांग
https://satyamgramnews.in/विद्यालय-में-पोषण-आहार-और/09/2025/01/14/52/10/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief