
सत्यम ग्राम न्यूज़,वैशाली /पातेपुर | वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड के भेरौखड़ा ग्राम निवासी रानी कुमारी को बिहार सरकार द्वारा आयोजित एएनएम भर्ती परीक्षा में सफलता मिलने के बाद मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
रानी कुमारी, जो रंधीर कुमार की पत्नी एवं राजलाल भगत की पुत्रवधु हैं, वें अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है। बताया जाता है कि वे पढ़ाई-लिखाई में शुरू से ही अव्वल रही हैं। उन्होंने बिहार सरकार द्वारा संचालित डिप्लोमा कोर्स सदर अस्पताल, मुजफ्फरपुर से एएनएम की पढ़ाई पूरी की है।
वर्तमान में उनकी नियुक्ति मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड स्थित एक उप स्वास्थ्य केंद्र में हुई है, जहां वे स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी भूमिका निभाएंगी।
रानी कुमारी अपने परिवार की दूसरी महिला हैं, जिन्होंने सरकारी नौकरी हासिल कर पूरे गांव का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से खासकर ग्रामीण महिलाओं में नई प्रेरणा देखने को मिल रही है।
इस उपलब्धि पर अमोद कुमार उर्फ भोला (उप मुखिया, भेरौखड़ा), समाजसेवी सौरभ सन्नी, सुनील, श्रवण, सोनू, मुन्नी समेत कई गणमान्य लोगों ने बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है।
#ANMभर्ती #बिहारसरकार #महिलासशक्तिकरण #मुजफ्फरपुर #मीनापुर #सफलताकीकहानी #ग्रामीणप्रतिभा #सरकारीनौकरी #बधाई #सकारात्मकखबर
ये भी पढ़े… लिंक खोलिये..
https://www.facebook.com/share/p/1DsBrCgajX/
Author: LAXMI KUMARI
संवाददाता : पातेपुर,वैशाली


