मुजफ्फरपुर विश्वविद्यालय में अराजकता के खिलाफ एआईडीएसओ सड़कों पर उतरेगा, कल निकलेगा आक्रोश मार्च

सत्यम ग्राम न्यूज़,मुजफ्फरपुर | 26 सितंबर 2025 : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) की एक महत्वपूर्ण बैठक आज विश्वविद्यालय गेस्ट हाउस में हुई, जिसमें पीएचडी प्रश्नपत्र लीक, प्रमाण पत्र जारी करने में भ्रष्टाचार, मनमानी फीस वसूली, सत्र अनियमितता और रिजल्ट में गड़बड़ी जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए एआईडीएसओ के बिहार राज्य अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि “विश्वविद्यालय में अराजकता चरम पर है। छात्र अपने बुनियादी अधिकारों के लिए दर-दर भटक रहे हैं और इसके समाधान की कोई पारदर्शी प्रक्रिया तक मौजूद नहीं है।” उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकारें योजनाबद्ध तरीके से सरकारी शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त कर रही हैं।

वहीं, संगठन के बिहार विश्वविद्यालय प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती की पूर्व संध्या पर कल, 27 सितंबर को विश्वविद्यालय परिसर में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। इसके तहत सभी कॉलेजों और विभागों से हजारों छात्रों के हस्ताक्षर एकत्र कर कुलाधिपति सह राज्यपाल को सौंपे जाएंगे और विश्वविद्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन होगा।

बैठक में विजय कुमार, शिव कुमार, ललित कुमार झा, रूपा कुमारी, अभिषेक कुमार, अली अख्तर, साहू प्रदीप और श्याम भरोश कुमार सहित कई छात्र नेता उपस्थित रहे।

#AIDSO #MuzaffarpurUniversity #StudentProtest #EducationRights #भ्रष्टाचारविरोधीआंदोलन #छात्रआंदोलन #MuzaffarpurNews #BiharStudents #QuestionPaperLeak #NoToCorruption

यें भी पढ़े…

चाँदपुरा थाना पुलिस की बड़ी सफलता – चोरी कांड का उद्भेदन 2 आरोपी गिरफ्तार।

https://satyamgramnews.in/चाँदपुरा-थाना-पुलिस-की-बड/09/2025/22/23/31/27/satyamgramnewsnetwork/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief