सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर। चार बच्चों की मां प्रेमी संग फरार जिसे पुलिस ने प्रेमी के घर से गिरफ्तार कर दोनों को बीती रात राजापाकर थाने पर लाया गया। वही प्रेमी को कागजी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेजा गया।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जूली कुमारी के पति विनय कुमार निवासी ग्राम दोबरकोठी थाना राजापाकर ने अपहरण को लेकर राजापाकर थाने में कांड संख्या 470 /24 में प्रेमी कन्हैया कुमार के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज किया था।
जिसके आलोक में केस के आई ओ एसआई अर्जून मांझी प्रेमी कन्हैया राम पिता सुरेश राम साकिन कथवलिया थाना शनिचरी जिला बेतिया से अपहृता जूली कुमारी के साथ उसके प्रेमी कन्हैया राम दोनों को गिरफ्तार कर बीती रात थाने लाया गया।
शनिवार को कागजी प्रक्रिया पूरी कर कन्हैया राम को जेल भेजा गया।वहीं प्रेमिका जूली कुमारी को 164 बयान के लिए न्यायालय में पेश किया गया।
यें भी पढ़े…
30 वर्षीय महिला अपने प्रेमी संग फरहार।
https://satyamgramnews.in/goraul-30-वर्षीय-महिला-अपने-प्रेम/01/2025/04/19/14/41/sgngoraul/
*रिपोर्ट : मनीष कु. सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क*
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली