राजसपाकर : न्यूटन क्लासेस के 30 बच्चे हुए प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण बच्चो में खुशी।

राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़। मंगलवार की दोपहर 1:15 बजे बिहार बोर्ड ने इंटर परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के बच्चों ने भी इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रखंड क्षेत्र के भुवनेश्वर चौक पर संचालित हो रहे न्यूटन क्लासेस के छात्र छात्राओं ने भी इंटर परीक्षा के परिणाम में अच्छा प्रदर्शन किया है।

निदेशक अमरनाथ चौहान ने बताया कि बिहार बोर्ड 12वीं में उनके संस्थान का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। संस्थान में पढ़ने वाले 34 छात्र-छात्राओं में से 30 प्रथम श्रेणी से व 4 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। संस्थान के दो छात्र छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। पूजा कुमारी ने 432, व अभिषेक कुमार ने 416 अंक हासिल की है। इसके अलावा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले छात्र छात्राएं सृष्टि, राजनंदनी, मुस्कान,प्रीति, कोमल,निशा,सिमरन, ज्ञान प्रकाश,रौशन, विक्रम, अंजली,राज गौरव,अंशु,संजना आदि शामिल हैं।

संस्थान का रिजल्ट शत प्रतिशत रहने पर संस्थान के शिक्षक अनिल कुमार, दिलीप कुमार, आर के झा, सनोज कुमार, वीरेंद्र यादव, सुधीर, कमलनाथ चौहान आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्र- छात्राओं को बधाई दी है।

ये भी पढ़े…

राजापाकर : रामनवमी ईद व चैती छठ को लेकर शांति समिति की बैठक‌।

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-रामनवमी-ईद-व-चैत/03/2025/25/19/53/24/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली