सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा। राजापाकर बाजार स्थित काली स्थान के परिसर में कल बुधवार से शुभारंभ हुए 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ गुरुवार समापन हुआ। तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों का संपूर्ण सहयोग रहा व कार्यक्रम में आसपास की महिलाओं पुरुषों की भारी भीड़ रही।अष्टयाम यज्ञ के आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।
काली दुर्गे राधे श्याम गौरी शंकर सीताराम धुन से अष्टयाम यज्ञ शुरू हुआ जो आज दोपहर को समाप्त हुआ। यज्ञ के आयोजन को लेकर यज्ञ स्थल के आसपास सौंदर्य पर्साधनों की दुकाने झूले मिठाइयां की दुकान सजी थी। वही रात्रि वेला में विवाह कीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा।
ये भी पढ़े…
पंचायत उपचुनाव में प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह हुआ आवंटित।
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-पंचायत-उपचुन/06/2025/26/19/17/44/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली