
सत्यम ग्राम न्यूज़,०६ जनवरी २०२५ :राजापाकर के भुवनेश्वर चौक पर संचालित हो रहे हैं कोचिंग संस्थान न्यूटन क्लासेस इस वर्ष 19 जनवरी 2025 को न्यूटन टैलेंट सर्च एग्जाम का आयोजन कर रहा है। इसमें प्रखंड क्षेत्र के कक्षा 7 से कक्षा 10 तक की छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं।
छात्र-छात्राओं को उनकी कक्षा के सभी विषयों को मिलाकर 60 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे। प्रत्येक वर्ग से 50-50 छात्र छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक वर्ग से टॉप 3 रैंक तक आने वाले छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार एवं न्यूटन क्लासेस में 1वर्ष तक निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी।
यह जानकारी देते हुए न्यूटन क्लासेस के निदेशक अमरनाथ चौहान ने बताया कि इस प्रकार के परीक्षा के आयोजन से बच्चों को प्रखंड स्तर पर अपने आप को आंकने का मौका मिलेगा । साथ ही विद्यार्थी अपनी प्रतिभा के स्तर को पहचान कर उसके अनुकूल आगे की तैयारी कर पाएंगे। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 13 जनवरी निर्धारित की गई है।
यें भी पढ़े….
फाइनल मुकाबले में घोजौल की टीम ने लालगंज टीम को किया पराजित|
https://satyamgramnews.in/राजापाकरफाइनल-मुकाबले-म/01/2025/05/19/52/09/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली