राजापाकर : खेल मैदान को लेकर मनरेगा की बैठक।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर।प्रखंड कार्यालय के सभागार में मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी रीना सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई। आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड के सभी पंचायतोँ के मुखिया पंचायत समिति सदस्यों व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए।

बैठक में मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया गया कि ग्रामीण विकास विभाग के सरकार के प्रधान सचिव द्वारा निर्देश दिया गया है कि प्रखंड मनरेगा कार्यक्रम के तहत सभी ग्राम पंचायत में खेल मैदान का निर्माण करना है।

खेल मैदान के चार गतिविधियों का होना अनिवार्य है जिसमें वालीबाल, बास्केटबाल बैडमिंटन  रनिंग ट्रैक की सुविधा अनिवार्य है साथ ही बताया गया की अतिरिक्त

कबड्डी मैदान खो-खो वह लॉन्ग जंपिंग मैदान आदि का भी निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से कहा कि खेल मैदान के लिए चार एकड़ जमीन उपलब्ध कराया जाए ताकि आगामी 1 दिसंबर से खेल मैदान का निर्माण हेतु कार्यक्रम शुरू किए जा सके।

मौके पर पीओ रीना सिन्हा पीटीए भूपेश कुमार सिंह मुखिया संजय राम नीलम भारती मोहम्मद अरशद हुसैन उपेंद्र राय मुकेश पटेल, प्रमिला देवी कुणाल कुमार गीता देवी धीरेंद्र मिश्र बेबी देवी अमरेश कुमार वही पीआरएस मे मोहम्मद मोसिम सुनील कुमार राकेश कुमार अखिलेश कुमार राजेश राम अविनाश कुमार, पवन कुमार, लेखपाल अरविंद कुमार मुकेश कुमार आदि शामिल हैं।

ये भी पढ़े….

आर्थिक हल युवाओं के बल कार्यक्रम आयोजित

https://satyamgramnews.in/vaishali-news-आर्थिक-हल-युवाओं-के-बल-क/11/2024/15/16/59/15/satyamgramnewsnetwork/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली