राजापाकर : छह पंचायत के दलित टोले में अंबेदकर समग्र अभियान की हुई शुरुआत।

राजापाकर,सत्यम ग्राम न्यूज़। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा डॉक्टर अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत हर टोले परिवार व सेवा अभियान के तहत दलित महादलित टोले में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सरकार द्वारा चलाई जा रही 22 प्रमुख योजनाओं सहित अन्य लाभकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।

बेरई नारायणपुर बुजुर्ग बिलंदपुर बैकुंठपुर बाकरपुर जाफरपट्टी पंचायतों की दलित महादलित टोले में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिला सशक्तिकरण शराबबंदी दहेज प्रथा उन्मूलन बाल विवाह निषेध मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना पोशाक योजना जीविका सतत जीव कोपार्जन योजना महिला हेल्पलाइन महिला उद्यमी योजना राशन योजना सहित सभी 22 तरह के योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में दलित महा दलित महिला पुरुषों की भारी भीड़ देखी गई।

वहीं लोगों ने जन्म मृत्यु जॉब कार्ड आवास योजना सहित विभिन्न योजना से संबंधित समस्याओं को लेकर आवेदन दिए। वहीं कई आवेदनों का मौके पर निपटारा किया गया। शिविर में प्राप्त जन्म प्रमाण पत्र का भी मौके पर वितरण किया गया। बेरई पंचायत में 6 बिलंदपुर में नौ बैकुंठपुर में छः जन्म प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर बीडीओ सौरभ कुमार बरनवाल प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निहारिका प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुधी रंजन कुमार कुणाल कुमार बेबी देवी अमरेश सिंह अजित कुमार, मंजेलाल राय, नीलम भारती राजीव रंजन संजय राम राजू कुमार दिलीप कुमार आदि उपस्थित हुए।

ये भी पढ़े…

अधिवक्ताओं ने लव जेहाद एवं हिन्दू बालिकाओं के घटना पर करवाई.

https://satyamgramnews.in/वैशाली-अधिवक्ताओं-ने-लव-ज/04/2025/19/19/28/38/satyamgramnewsnetwork/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली