राजापाकर : जदयू की बैठक में बूथ कमिटी की मजबूती पर दिया बल |

राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज। प्रखंड जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक थाना रोड स्थित पार्टी कार्यालय के परिसर में रविवार को हुई। इस अवसर पर प्रखंड कमिटी एवं पंचायत कमिटी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड  अध्यक्ष अवधेश राय ने की व संचालन अति पिछड़ा पदकोष्ठ के प्रदेश सचिव भीम कुमार ने किया।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं को बूथ कमेटी को मजबूत करने का निर्देश दिया गया। सभी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाने का आह्वान किया गया। वहीं लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रचार करने लोगों को इससे लाभान्वित करने में सहयोग करने की बात कही गई।

मौके पर पूर्व जदयू प्रत्याशी महेंद्र राम, शिवनाथ सिंह, वीरचंद्र सिंह, अशोक सिंह, सोहन कुमार, राकेश कुमार चौरसिया, ब्रजकिशोर गुप्ता, रविंद्र सिंह, अरुण पटेल, बजरंग सिंह, शंकर राम, सतीश कुमार गुप्ता,गोवर्धन ठाकुर, रणजीत कुमार सहित अनेक लोग शामिल हुए।

ये भी पढ़े…

महुआ : नौकरी बांटने वाले साइबर अपराधी हुआ गिरफ्तार,भेजा गया जेल।

https://satyamgramnews.in/वैशाली-पुलिस-की-बड़ी-कामय-2/03/2025/23/14/44/55/satyamgramnewsnetwork/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief