राजापाकर : नव स्थापित माता दुर्गा मंदिर परिसर में यज्ञ का आयोजन।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर /वैशाली ।   जिले के राजापाकर  दक्षिणी  पंचायत के पश्चिमी टोला में सोमवार को दुर्गा माता मंदिर में प्रतिमा की स्थापना उपरांत आज सोमवार सुबह 251 महिलाओं द्वारा हाथी घोडे बैंड बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।

कौनहारा घाट से गंगाजल लोमा पोखर लाया गया। जहां से महिलाएं कलश में गंगाजल भरकर विभिन्न गांव चौक चौराहे से होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची।  जहां वैदिक रीति रिवाज से यज्ञ स्थल पर कलश स्थापित की गई। वहीं 24 घंटे का अषटयाम यज्ञ  शुरू हुआ। 11 बजे से शुरु यज्ञ मंगलवार 11 बजे समाप्त होगा।

वही संध्या में बाबा भैया के पूजा का भी भव्य आयोजन किया गया। अष्टयाम यज्ञ  में काली दुर्गे राधे श्याम,  गौरी शंकर सीताराम के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो चला है ।वही यज्ञ समाप्ति के बाद मंगलवार की रात में महनार चकोसन के प्रसिद्ध व्यास शंभू अकेला द्वारा भव्य विवाह कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

वही आज सुबह से ही कलश स्थापना उपरांत महिला पुरुष बच्चों की भारी भीड़ यज्ञ स्थल पर देखी गई। महिलाओं द्वारा कलश लेकर यज्ञ स्थल का परिक्रमा किया गया।

यज्ञ के व्यवस्थापकों में महेश्वर सिंह उर्फ नागा बाबा अमोद यादव सुबोध कुमार अशोक कुमार सिंह विक्रम सिंह रामबाबू सिंह विशंभर कुमार त्रिवेणी सिंह विनय कुमार जेपी यादव विकास कुमार रामनाथ कुमार आदि शामिल हैं।

ये भी पढ़े…

Bihar news :तीसरी बार अमरजीत कुमार यादव बनाये गए बिहार प्रदेशध्यक्ष।

https://satyamgramnews.in/bihar-news-तीसरी-बार-अमरजीत-कुमार-य/10/2024/14/17/58/47/satyamgramnewsnetwork/

रिपोर्ट : अखिलेश कुमार,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली