सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर । सहकारिता जगत से जुड़े सह समाजवादी नेता व पूर्व विधान पार्षद विशुनदेव राय के असामयिक निधन पर महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विदित हो कि वे बिहार राज्य सहकारिता बैंक के निदेशक वैशाली जिला डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष एवं राजद के सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जैसे विभिन्न पदों की जिम्मेदारी संभाल रखी थी।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में विधायक प्रतिमा कुमारी पूर्व प्रतिनिधि राजीव रंजन उर्फ पंकज यादव तपसी प्रसाद सिंह गुड्डू राय राहुल कुशवाहा सुधीर कुशवाहा प्रमिला देवी मुन्नी खातून मोहम्मद सुल्तान रंजीत ठाकुर राजीव ठाकुर अमरनाथ ठाकुर सहित अनेक लोग शामिल हैं।
ये भी पढ़े ..
राजापाकर : लोहार युवा मोर्चा की हुई बैठक सम्पन्न |
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली
Post Views: 233