
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। शुक्रवार को राजापाकर स्थित प्रखंड कार्यालय के सभागार में पैक्स चुनाव के लिए कल रविवार से नामांकन शुरू किए जाऐंगे।प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव के लिए नामांकन की सारी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ आनंद प्रकाश ने बताया कि कल 17 नवंबर रविवार से चुनाव के लिए नामांकन होगा जो 3 दिन 17.18 व 19 नवंबर तक होंगे।
प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच 20 एवं 21 नवंबर को होगी, वही नाम वापसी की तिथि 23 नवंबर निर्धारित की गईऔर उसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए जाऐंगे,1 दिसंबर को मतदान होंगे एवं 2 दिसंबर को भलुई कॉलेज के परिसर में मतों की गिनती होगी एवं परिणाम मिल जाऐंगे फिर विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिए जाऐंगे।
नामांकन के लिए तीन टेबल बनाए गए हैं जिसमें ए आर ओ के रूप में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुजय प्रसाद सिंह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निहारिका प्रखंड राजस्व पदाधिकारी जूली कुमारी बनाई गईं हैं।
कल नामांकन को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा की भारी व्यवस्था की गई है। नामांकन के लिए पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी एवं उसके प्रस्तावक ही गेट के अंदर जा सकते हैं।
वही भीड़ एवं वाहन को ले जाना सख्त मना है। थाना अध्यक्ष वीणा कुमारी अपने सुरक्षा बलों के साथ विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय रहेंगी।
ये भी पढ़े….
खेल मैदान को लेकर मनरेगा की बैठक।
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-खेल-मैदान-को-लेक/11/2024/15/19/08/39/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली