सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। बुधवार को राजापाकर प्रखंड कार्यालय पर वार्ड संघ द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
बीडीओ आनंद प्रकाश को इस संबंध में आवेदन दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि राजापाकर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों की ज्लंत समस्याओं एवं अधिकार हेतु ध्यानाकृष्ट करते हुए 18 दिसंबर बुधवार को समय 11 बजे से 4 बजे शाम तक प्रखंड वार्ड संघ के तत्वावधान में शांतिपूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।विस्तारक केंद्र के माध्यम से सभा किया जाएगा
जिसमें वार्ड संघ के प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी सभा में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वही प्रखंड अध्यक्ष अर्जून पासवान ने प्रखंड के सभी पंचायतों के सभी वार्ड सदस्यों का आह्वान किया है कि प्रखंड कार्यालय के परिसर में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम शामिल होने का अनुरोध किया है।
यें भी पढ़े…
प्रशासन से अलाव की व्यवस्था किए जाने की मांग।
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली