
सत्यम ग्राम न्यूज़,हाजीपुर, आकाशचंद्र वर्मा।
बरांटी थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा विद्युत तार काट लिए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर सहायक विद्युत अभियंता घीरज कुमार, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल हाजीपुर ने बरांटी थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्राथमिकी में बताया गया है कि गुमटी गांव के ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि रात के समय पकौली फीडर संख्या चार अंतर्गत ग्राम गुमटी, वार्ड संख्या 11, थाना बरांटी क्षेत्र में लगभग पांच पोल का एलटी कंडक्टर तार अज्ञात चोरों द्वारा काट लिया गया। इस घटना के कारण दो कृषि उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है।
विद्युत विभाग के अनुसार इस चोरी से नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को आर्थिक क्षति हो रही है, साथ ही सरकारी कार्य में भी बाधा उत्पन्न हुई है। आवेदन में संबंधित तथ्यों पर ध्यान देते हुए सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया गया।
बरांटी थाने में इस संबंध में कांड संख्या 477/25 के तहत गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
#विद्युततारचोरी #बरांटीथाना #राजापाकरसमाचार #बिजलीआपूर्तिबाधित #नॉर्थबिहारपावर #अज्ञातचोर #वैशालीसमाचार
बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, चार उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज ।
https://satyamgramnews.in/बिजली-चोरी-के-खिलाफ-कार्र/12/2025/19/18/57/37/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली


