रानी फुलवंती देवी इंटर कॉलेज में बाबा साहब का 69वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर/बरांटी।बरांटी थाना क्षेत्र के काशीपुर चकवीवी स्थित रानी फुलवंती देवी इंटर कॉलेज परिसर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का 69वां परिनिर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता सुरेश प्रसाद सिंह ने की तथा संचालन शिक्षा विद संजय सिंह ने किया।

अध्यक्षीय भाषण में अधिवक्ता सुरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि “बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलकर ही देश और समाज की सुरक्षा तथा विकास संभव है। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन शोषितों-वंचितों के उत्थान, शिक्षा और समानता के लिए समर्पित किया।”

उन्होंने बाबा साहब को एक महान शिक्षाविद, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक बताते हुए कहा कि उनका जीवन भारतीय समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर को शोषितों-दलितों का मसीहा बताते हुए कहा कि आज भी उनके द्वारा प्रदत्त संविधान ही समाज में ऊंच-नीच, जाति-पांति का भेद मिटाने का सबसे सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम में सुरेश प्रसाद सिंह, विजेंद्र कुमार, संजय कुमार, रंजीत कुमार, अमित कुमार, उमेश राय, रामनाथ सिंह, दीपक कुमार, सौरभ कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

#AmbedkarParinirvanDiwas #BabasahebAmbedkar #SamtaMulakSamaj #Rajapakar #Baranti #SatyamGramNews #DrAmbedkar69thParinirvan #EducationForAll #SocialJustice #DalitKeMasihा

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली