वैशाली के चयनित स्कूलों में ICT लैब और स्मार्ट क्लास स्थापना की प्रक्रिया तेज, 24 जुलाई तक मांगी गई विद्यालयों से रिपोर्ट।

 

 

हाजीपुर, 21 जुलाई 2026 | सत्यम ग्राम न्यूज़। बिहार शिक्षा परियोजना, वैशाली की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्रारंभिक एवं समग्र शिक्षा) सोनाली संचिता ने जिले के सभी चयनित मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) के प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों, वार्डनों एवं संचालकों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।

जारी पत्र के अनुसार, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना द्वारा चयनित विद्यालयों में ICT लैब एवं स्मार्ट क्लास की स्थापना और संचालन के लिए आवश्यक प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है। इसके लिए सभी संबंधित विद्यालयों को निर्धारित प्रपत्र भरकर 24 जुलाई 2026 तक अपने-अपने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करने का निर्देश दिया गया है।

पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, क्योंकि इसकी समीक्षा मुख्यालय स्तर पर की जा रही है। यदि किसी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही या विलंब पाया जाता है, तो संबंधित प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय प्रबंधन की जवाबदेही तय की जाएगी।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने सभी प्रखंड ICT समन्वयकों को भी निर्देश दिया है कि वे विद्यालयों से प्राप्त प्रपत्रों का संकलन कर 25 जुलाई 2026 तक जिला कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि आगे की कार्रवाई समय पर पूरी की जा सके.।

#Vaishali #BiharEducationProject #ICTLab #SmartClass #EducationNews #SchoolNews #Bihar #KGBV #Hajipur #SatyamGramNews #DigitalEducation #EducationDepartment

यह भी पढ़े…

भेरौखड़ा: राशन कार्ड से वंचित परिवार शीघ्र करें आवेदन।

https://satyamgramnews.in/बड़ी-ख़बर-भेरौखड़ा-पंचाय/07/2026/21/09/46/21/sgnnpatepur3/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief