
सत्यम ग्राम न्यूज़,बिदुपुर/वैशाली। वैशाली पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। बिदुपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 42.18 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त हेरोइन की बाजार कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक वैशाली के निर्देशन में एसटीएफ एवं बिदुपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बिदुपुर थाना क्षेत्र में तस्कर अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री में संलिप्त हैं। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 हाजीपुर श्री संदीप कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान दो तस्करों को 42.18 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि मादक पदार्थ असम राज्य से लाया गया था और वैशाली जिले में बिक्री की जा रही थी। इस संबंध में बिदुपुर थाना कांड संख्या 698/25, दिनांक 17.12.2025 दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
गिरफ्तार तस्कर:
1. राज कुमार, पे०–स्व० केदार राय, साकिन–चकबारी वार्ड संख्या 34, थाना–नगर, जिला–वैशाली।
2. ललिता देवी, पति–मंदर महतो, साकिन–तेरसीया, थाना–गंगाब्रिज, जिला–वैशाली।
बरामदगी:
हेरोइन जैसा मादक पदार्थ – 42.18 ग्राम
नगद राशि – ₹1270
आधार कार्ड – 01
रेलवे टिकट – 01
#वैशालीपुलिस #मादकपदार्थ #हेरोइनतस्करी #बिदुपुर #पुलिसकार्रवाई #क्राइमन्यूज #DrugBust #BiharNews
ये भी पढ़े…
महुआ थाना की निष्क्रियता से नाराज अंचल व जनप्रतिनिधि, दो पंचायतों को राजापाकर थाना में शामिल करने की मांग।
https://satyamgramnews.in/महुआ-थाना-की-निष्क्रियता/12/2025/14/20/55/41/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief


