वैशाली में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक की मासिक अपराध गोष्ठी, सख्त निर्देश जारी

• कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए रात्री गश्ती, अवैध कारोबार और लंबित मामलों पर विशेष जोर..

 

सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क। वैशाली। दिनांक 09.01.2026 को पुलिस अधीक्षक, वैशाली के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी, अंचल पुलिस निरीक्षक एवं अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

गोष्ठी के दौरान जिले की विधि-व्यवस्था, लंबित कांडों की समीक्षा तथा अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने चोरी, गृहभेदन, अवैध शराब कारोबार और संगठित अपराध पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। रात्रि गश्ती को और सुदृढ़ करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा डायल-112 के त्वरित उपयोग पर जोर दिया गया।

ALTF टीम एवं विशेष इकाइयों को समन्वय के साथ कार्रवाई कर अवैध शराब निर्माण व तस्करी में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही पुराने लंबित मामलों, वारंट-इश्तेहार की तामिला, भूमि विवाद, साइबर अपराध और मादक पदार्थ से जुड़े मामलों में त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रोत्साहित करने की भी बात कही और सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय एवं जिम्मेदार पुलिसिंग सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

#VaishaliPolice #मासिकअपराधगोष्ठी #CrimeControl #LawAndOrder #BiharPolice #रात्रिगश्ती #PoliceMeeting

ये भी पढ़े…

अनुभव और अनुशासन के साथ लालगंज थाना को मिला नया नेतृत्व”

https://www.facebook.com/share/p/1c7z1asE98/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief