
सत्यम ग्राम न्यूज़,वैशाली: जिले के करताहां थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात एक बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की है। लालगंज-हाजीपुर मुख्यमार्ग पर घटारो पेट्रोल पंप के पास खड़े एक कंटेनर से यह बरामदगी हुई है। मद्य निषेध इकाई पटना से मिली सूचना के आधार पर करताहां थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
करताहां थानाध्यक्ष कुणाल कुमार आजाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कंटेनर की तलाशी ली। कंटेनर में भूसे के बोरों के नीचे शराब के कार्टन छिपाकर रखे गए थे। पुलिस ने कंटेनर से 411 कार्टन विदेशी शराब और 241 कार्टन बीयर बरामद की है। कुल बरामद शराब की मात्रा 7,170 लीटर है, जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपए अनुमान लगाई गई है।
पुलिस ने शराब के साथ कंटेनर को किया जब्त।
लालगंज सदर-2 के एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि कंटेनर को जब्त कर थाने लाया गया है। पुलिस ने कंटेनर के मालिक, चालक, खलासी और अन्य संदिग्धों तस्करो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े…
महिला जीविका ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन।
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-महिला-जीविका-ग्/05/2025/25/21/01/25/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief