वैशाली : राजापाकर में 1 दिसंबर को होंगे पैक्स चुनाव।

सत्यम ग्राम न्यूज़, वैशाली : जिले के राजापाकर मे पैक्स चुनाव को लेकर राजापाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी आनंद प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रखंड में जिले के राजापाकर मे पैक्स चुनाव को लेकर राजापाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी आनंद प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रखंड मेंपैक्स चुनाव चौथे चरण में 1 दिसंबर को होंगे। जबकि मतगणना 2 दिसंबर को संपन्न कराए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि दावे आपत्ति एवं निष्पादन के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। अब किसी प्रकार के दावे अथवा आपत्ति नहीं दिए जाएंगे। 17 से 19 नवंबर तक  अभ्यर्थी अपना नामांकन दाखिल करेंगे । नामांकन के बाद नाम वापसी की तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है।

प्रखंड क्षेत्र में 32 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।कुल 13 पैक्सों में 12 पर चुनाव कराए जाएंगे। सिर्फ एक पैक्स बखरी बड़ाई में चुनाव नहीं होंगे।  एक पैक्स मे चुनाव नहीं कराने के संदर्भ मे बीडिओ सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी आनंद प्रकाश ने बताया की एक पैक्स का चुनाव सेशन लेट होने बजह बताया गया हैँ . किस वजह से सेशन लेट हैँ इसका खुलासा नहीं किया गया हैँ।

बीडीओ  सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी आनंद प्रकाश एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया प्रखंड के एक को छोड़ कर सभी बूथों का निरीक्षण कर लिया गया है।

कुल 32 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी बूथ अति संवेदनशील घोषित हैं। सभी बूथ पर बुनियादी सुविधाएं सुलभ कराए जाऐंगे।सभी बूथों पर अध्दय सैनिक बल के जवान तैनात किए जाएंगे। ताकि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो सके। इसके साथ ही प्रखंड क्षेत्र में राजनीतिक सरगरमी गर्मी तेज हो गई है।

ये भी पढ़े….

जदयू पार्टी के महुआ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेंद्र पासवान शास्त्री  का आकस्मिक निधन,क्षेत्र मे शोक की लहर।

https://satyamgramnews.in/mahua-महुआ-विधानसभा-के-जदयू-के/10/2024/26/08/04/30/satyamgramnewsnetwork/

रिपोर्ट : अखिलेश कुमार,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली