शहीद अमिता बच्चन की स्मृति में सराय थाना परिसर में प्रतिमा अनावरण, पत्नी को मिला पुलिस नियुक्ति पत्र

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,वैशाली : जिला बल के वीर शहीद सिपाही अमिता बच्चन की अमर स्मृति को नमन करते हुए बुधवार को सराय थाना के नवनिर्मित भवन परिसर में उनकी प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। प्रतिमा का अनावरण आदरणीय पुलिस महानिदेशक, बिहार श्री विनय कुमार के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक, तिरहुत क्षेत्र श्री जयंत कांत की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मूर्ति अनावरण के उपरांत पुलिस महानिदेशक महोदय ने शहीद अमिता बच्चन की धर्मपत्नी श्रीमती कोमल कुमारी को बिहार पुलिस में सिपाही पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह भावुक हो उठा।

अपने संबोधन में पुलिस महानिदेशक ने कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राण न्योछावर करने वाले जांबाज पुलिसकर्मियों के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने आमजनों से पुलिस के प्रति सम्मान, सहयोग एवं विश्वास बनाए रखने की अपील भी की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सराय द्वारा की गई। मौके पर सराय क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीणजन तथा बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम शहीद के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं बलिदान को चिरस्मरणीय बनाने का प्रेरणास्रोत बना।

#वीर_शहीद #अमिता_बच्चन #बिहार_पुलिस #सराय_थाना #प्रतिमा_अनावरण #शहीद_सम्मान #वैशाली #कर्तव्यनिष्ठा #बलिदान

ये भी पढ़े….

वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42.18 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

https://satyamgramnews.in/वैशाली-पुलिस-की-बड़ी-कार्-4/12/2025/17/18/13/19/satyamgramnewsnetwork/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief