
सत्यम ग्राम न्यूज़ राजापाकर : श्री कृष्ण जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर अक्षयवट राय नगर रेलवे स्टेशन बिदूपुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित बरुआ मठ में जन्माष्टमी के अवसर पर बायोस स्टडी सेंटर के द्वारा दही हांडी प्रतियोगिता आयोजित हुई ।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर लाल बाबू राय ने की, अतिथियों का स्वागत बायोस के उच्च निदेशक पिंकी रॉय के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं के द्वारा नृत्य,दही हांडी मटकी फोड़, पिरामिड मटकी फोर आदि कार्यक्रम किया गया।
इस कार्यक्रम में शिक्षक सुरेश प्रसाद राय,राम शंकर सिंह,मंटू सर,रौशन जी,रितेश जी,बिरजू जी , पंकज जी,रंजन यादव इत्यादि उपस्थित थे, मंच का संचालन सोनी कुमारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नंदनी,मुस्कान,एकता,सोनी,शालिनीअर्चना,प्रियांशु,मनीषा,शाप्रियम,चांदनी,अनन्या,करीना, रौशन आदित्य आदि ने भाग लिया।सभी प्रतिभागी को रामपुर शंकर सिंह के द्वारा पुरस्कार वितरण किए गए।
ये भी पढ़े…
पातेपुर : समाजसेवी होरिल गोसाई की मनाई गई धूमधाम से दसवीं पुण्यतिथि |
पातेपुर : समाजसेवी होरिल गोसाई की मनाई गई धूमधाम से दसवीं पुण्यतिथि |
*रिपोर्ट : नागेंद्र राय,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क*
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली