सड़क नहीं तो वोट नहीं — राजापाकर के दर्जनों परिवारों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा।राजापाकर उत्तरी पंचायत के चित्रगुप्त नगर चकराजो महादलित टोला सहित कई वार्डों के दर्जनों ग्रामीणों ने “सड़क नहीं तो वोट नहीं” का नारा बुलंद करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 60 वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक किसी जनप्रतिनिधि या अधिकारी ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। लगभग 10 हजार आबादी वाले क्षेत्र के लोग आज भी पगडंडियों के सहारे जीवन यापन कर रहे हैं। बीमार मरीजों को आज भी खाट पर लादकर अस्पताल ले जाना पड़ता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पंचायत, विधायक या सांसद — हर चुनाव में जनप्रतिनिधि वादे करते हैं लेकिन काम कोई नहीं करता। विभागीय आदेश के बाद हाई स्कूल परिसर में बनी बाउंड्री से पुराना रास्ता बंद हो गया, जिससे चारों तरफ के संपर्क मार्ग टूट गए हैं। यही स्कूल परिसर अब मतदान केंद्र भी बना है, जहां लोगों को लंबी दूरी तय कर पहुंचना पड़ता है।

वार्ड संख्या 12, 14, 15 और 16 के ग्रामीणों ने रविवार को एकजुट होकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और घोषणा की कि जब तक सड़क नहीं बनेगी, किसी भी चुनाव में मतदान नहीं करेंगे।

ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते हैं — कीचड़ और दलदल से होकर निकलना लगभग असंभव होता है। खासकर महादलित, दलित और मुसलमान समुदाय के लोग इस समस्या से सबसे अधिक प्रभावित हैं।

लोगों ने चेतावनी दी है कि जब तक सड़क निर्माण की ठोस पहल नहीं होती, तब तक उनका “वोट बहिष्कार आंदोलन” जारी रहेगा।

#सड़क_नहीं_तो_वोट_नहीं#चुनाव_बहिष्कार#राजापाकर_समाचार#जनसमस्या#महादलित_टोला#आवाज_जनता_की#ग्राम_विकास#बिहार_चुनाव_2025

ये भी पढ़े…

बेमौसम बारिश और आंधी से फसलें बर्बाद, किसान महासभा ने मांगा मुआवजा।

https://satyamgramnews.in/बेमौसम-बारिश-और-आंधी-से-फस/11/2025/01/19/37/13/satyamgramnewsnetwork/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief