
मुंबई सत्यम ग्राम न्यूज़। महाराष्ट्र की युवा कवयित्री एवं साहित्यकार अनामिका दूबे को साहित्यिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान “Bassam Forum for Culture and Arts” एवं “Rehabilitation Center for International Arbitration for Justice and Peace” के संयुक्त तत्वावधान में प्रदान किया गया।
अनामिका दूबे, प्रसिद्ध साहित्यकार श्री विजय प्रकाश दीक्षित की सुपुत्री एवं श्री रत्नेश दूबे की धर्मपत्नी हैं। इससे पूर्व भी वे कलम रत्न पुरस्कार, अजातशत्रु भारतरत्न अटल सम्मान, स्व. प्रेमशंकर शर्मा पुरस्कार सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से अलंकृत हो चुकी हैं। उनकी रचनाएँ कई साझा साहित्यिक संग्रहों में प्रकाशित हो चुकी हैं तथा चार साझा संग्रहों का संपादन भी उन्होंने किया है। उनका एकल काव्य संग्रह “मेरी भावनाएं” पाठकों के बीच सराहा गया है।
वर्तमान में वे शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं और साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान दे रही हैं। नवोदित साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वे अपनी संस्था “राष्ट्रीय साहित्य नवरत्न मंच” के माध्यम से निःशुल्क साहित्यिक सम्मान भी प्रदान करती रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर साहित्यिक जगत, सहयोगियों एवं परिजनों ने उन्हें हार्दिक बधाइयाँ दी हैं।
#अनामिका_दूबे #मानद_डॉक्टरेट #साहित्य_सम्मान #मुंबई_समाचार #हिंदी_साहित्य #कवयित्री #शिक्षा_और_साहित्य #राष्ट्रीय_साहित्य_नवरत्न_मंच
ये भी पढ़े…
तार चोरी से ठप सिंचाई, दियारा के किसान बेहाल।
https://satyamgramnews.in/तार-चोरी-से-ठप-सिंचाई-दिया/01/2026/03/17/08/44/satyamgramnewsnetwork/


