सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में आगामी 15 नवंबर को मिशन जिंदगी के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सीएचसी परिसर में चलेगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस.पी. उपाध्याय ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की है।
डॉ. उपाध्याय ने कहा कि हर व्यक्ति रक्तदान कर किसी की जान बचा सकता है, इसलिए अधिक से अधिक लोग इस पुनीत कार्य में शामिल हों। प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों को पत्र के माध्यम से सूचना भेजी गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग शिविर में भाग ले सकें और समाज के हित में योगदान दे सकें।
#रक्तदान_महादान #MissionZindagi #Rajapakar
ये भी पढ़े…
बराटी में पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट, महिला घायल
https://satyamgramnews.in/बराटी-में-पारिवारिक-विवा/11/2025/12/21/52/21/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली


