
सत्यम ग्राम न्यूज़ : सीतामढ़ी। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), पटना द्वारा 30 जून 2026 से 4 जुलाई 2026 तक आयोजित 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले सात मॉडल स्कूल शिक्षकों से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान), सीतामढ़ी ने स्पष्टीकरण तलब किया है।
04 जुलाई 2026 को जारी पत्र में कहा गया है कि संबंधित शिक्षकों ने निर्धारित प्रशिक्षण में योगदान नहीं दिया, जबकि यह प्रशिक्षण राज्य सरकार की ‘सात निश्चय 3.0’ योजना के तहत मॉडल स्कूलों के शिक्षकों के लिए अनिवार्य था।
पत्र में निर्देश दिया गया है कि सभी संबंधित शिक्षक पत्र प्राप्ति के दो दिनों के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण उपलब्ध कराएं। साथ ही 30 जून से 4 जुलाई 2026 तक विद्यालय में अपनी उपस्थिति के साक्ष्य भी प्रस्तुत करें। निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि शिक्षा विभाग प्रशिक्षण कार्यक्रमों में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के प्रति सख्त रुख अपनाए हुए है।
#Sitamarhi #BiharEducation #SCERT #TeacherTraining #EducationDepartment #ModelSchool #BPSCTeachers #BiharNews #SatyamGramNews #BreakingNews
यहां भी पढ़े…
सत्यम ग्राम न्यूज़ : सीतामढ़ी। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), पटना द्वारा 30 जून 2026 से 4 जुलाई 2026 तक आय
अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप* (Shuru App) 👇🏻
2. प्लास्टिक नहीं, प्रकृति को चुनें—जीवन रहेगा सुरक्षित।
https://satyamgramnews.in/प्लास्टिक-सुविधा-है-लेकि/06/2026/30/20/29/34/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief