रामपुर रत्नाकर पंचायत सरकार भवन में जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान, अधिकारियों ने लिया फीडबैक

राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा। सत्यम ग्राम न्यूज़। सुशासन सप्ताह के तहत रविवार को राजापाकर प्रखंड के रामपुर रत्नाकर पंचायत सरकार भवन परिसर में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में रामपुर रत्नाकर, बेरई एवं मीरपुर पतांढ पंचायत के लोगों की समस्याओं को सुनने एवं समाधान के लिए विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए।
शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने विभिन्न विभागों के काउंटरों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जनता से प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन शिविर में ही दें, ताकि उन्हें शीघ्र लाभ मिल सके।
अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि अंचल कार्यालय में प्रत्येक शनिवार को भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन होता है, जिसमें भूमि संबंधी समस्याओं के आवेदन दिए जा सकते हैं। बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से लगाए गए स्टॉल पर आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियों एवं पीएनबी ई के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान गर्भवती महिला नेहा कुमारी की गोद भराई तथा एक वर्षीया अनु कुमारी का अन्नप्राशन कराया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता अंशु शर्मा ने एक भूमि रसीद से जुड़ा मामला उठाया, जिस पर अंचलाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पंचायत सचिव गोपाल शर्मा के अनुसार शिविर में कुल 349 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 347 आवेदनों का मौके पर निष्पादन किया गया तथा 2 आवेदन अग्रसारित किए गए।
शिविर में बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर, अंचलाधिकारी गौरव कुमार, सीडीपीओ मंजू रानी, पीएचईडी की कनीय अभियंता अनामिका कुमारी, बीपीआरओ सुधी रंजन कुमार, मनरेगा पीओ जावेद कमाल, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस.पी. उपाध्याय सहित विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
#सुशासनसप्ताह#प्रशासन_आपके_द्वार#राजापाकर#रामपुर_रत्नाकर#जनसमस्या_समाधान#वैशाली_समाचार
ये भी पढ़े…
कड़ाके की ठंड में अंचल प्रशासन की पहल, अलाव से मिली राहत।
https://satyamgramnews.in/कड़ाके-की-ठंड-में-अंचल-प्र/12/2025/25/19/15/15/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली


