
राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़,आकाशचंद्र वर्मा।प्रखंड व थाना क्षेत्र के बिशुनपुर बलभद्र उर्फ गौसपुर बरियारपुर पंचायत निवासी किसान नंदकिशोर सिंह के पुत्र एवं भारतीय सेना के वीर जवान कुंदन कुमार अरुणाचल प्रदेश के मन्चुका पोस्ट पर तैनात थे। यह पोस्ट ऊंचाई वाले दुर्गम क्षेत्र में स्थित है, जहाँ जवानों को ऑक्सीजन लेकर ड्यूटी करनी पड़ती है। इसी दौरान ऑक्सीजन की कमी से उनकी मौत हो गई।
आज सुबह करीब 8 बजे सेना के कर्नल ने फोन कर शहादत की सूचना उनके पिता को दी। सूचना मिलते ही परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं और पूरे गांव में मातम का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दर्जनों ग्रामीण कुंदन के घर पर पहुंचे और शोक संवेदना प्रकट की।
परिजनों ने बताया कि कुंदन कुमार का पार्थिव शरीर मंगलवार को सेना के जवानों द्वारा गांव लाया जाएगा, जिसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
कुंदन कुमार चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी शादी पांच साल पहले हुई थी। वे दो छोटे बच्चों के पिता थे—बड़ा बेटा तीन साल का और छोटा बेटा महज दस माह का है। घर के इकलौते कमाने वाले सदस्य की असमय मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है।गांव में गमगीन माहौल और सन्नाटा पसरा हुआ है।
#शहादत #भारतीयसेना #राजापाकर #वैशाली #गौसपुरबरियारपुर #कुंदनकुमार #ग्रामीणमातम #अरुणाचलप्रदेश #मन्चुकापोस्ट #शहीदजवान
यें भी पढ़े…
वैशाली में अखंड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सह श्रद्धांजलि सभा आयोजित।
https://satyamgramnews.in/वैशाली-में-अखंड-पत्रकार-व/08/2025/18/00/09/29/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief