RAJAPAKAR NEWS : सॉल्वर गैंग का सरगना गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा।कुख्यात सॉल्वर गैंग के सरगना पानापुर लंगा गांव निवासी गंगा राय के पुत्र रविकांत कुमार को बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर राजापाकर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने किया, जबकि कांड के अनुसंधानकर्ता आइओ रूपक कुमार भी कार्रवाई में शामिल रहे।

गिरफ्तारी के बाद सोमवार को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को पुलिस हिरासत में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार रविकांत कुमार बाकरपुर पंचायत के एक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे, लेकिन सॉल्वर गैंग में नाम सामने आने के बाद उन्हें विद्यालय से बर्खास्त कर दिया गया था। राजापाकर थाने में भी दूसरे के बदले शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने को लेकर कांड संख्या 484/24 दर्ज है, जिसमें वह लंबे समय से फरार चल रहे थे।

सूत्रों के अनुसार रविकांत कुमार विभिन्न सरकारी परीक्षाओं में दूसरे अभ्यर्थियों की जगह बैठकर परीक्षा देने का संगठित गिरोह चलाते थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए उनका हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से मिला बेल भी रद्द हो चुका था।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उनके पैतृक गांव पानापुर लंगा में छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर राजापाकर थाना लाया, जहां से आगे की कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।

#SolverGang#RajapakarPolice#ExamFraud#TeacherRecruitmentScam#BiharNews#PoliceAction

ये भी पढ़े….

नितिन नवीन के भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर..

https://satyamgramnews.in/नितिन-नवीन-के-भाजपा-के-कार/12/2025/15/19/25/01/satyamgramnewsnetwork/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली