अंतराष्ट्रीय योगा दिवस पर विद्यालय के बच्चों ने किया योगा।

सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता,चेहराकलां : प्रखंड क्षेत्र मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय के फिजिकल एजुकेशन टीचर ने विद्यालय के बच्चों क़ो योगा करवाया। योगा दिवस की शुरुआत २१ जून २०१५ से हुआ भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव पर संयुक्त राज्य संघ ने इसेअपनाया तब से २१ जून क़ो हर वर्ष अंतराष्ट्रीय योगा दिवस के रूप मे लोग मनाने लगे। भारत मे योग गुरु श्री श्री रवि शंकर के अलाबा दर्जनों योग गुरु हैँ। उसमे से एक बाबा रामदेव का भी नाम आता हैँ जो विश्व विख्यात हैँ।

अंतराष्ट्रीय योगा दिवस पर चेहरा कलां प्रखंड के बखरी दोआ उच्चतर विद्यालय भवन के परिसर मे सुबह लगभग पौने सात बजे से ही विद्यालय के सभी शिक्षक एवं सैंकड़ो विधार्थियो समेत विद्यालय के स्पोटिंग स्टॉफ ने योगा किया।

योगा विद्यालय के फिजिकल एजुकेशन टीचर मो. तौकीर अहमद ने पहले योग के विभिन्न आसान क़ो स्वयं किये और उसके बाद सभी उपस्थित शिक्षक, बच्चों ने उनके मार्गदर्शन के अनुसार अनुश्रण करते हुए योगा किया।

योगा लगभग 2 घंटे तक चला सभी बच्चे योगा करने के बाद बहुत ख़ुश दिखे।

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief