अनियंत्रित ट्रक ने ससुराल आये 35 वर्षीय व्यक्ति को बीच सड़क पर रौंदा।

सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता,गोरौल। हाजीपुर-मजफ्फरपुर मुख्यमार्ग एन एच 22 के गोढियां चौक के पास शनिवार को ट्रक की ठोकर से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई । बताया गया है कि मृतक मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी दीपू सिंह के पुत्र संजय सिंह गोरौल थाना क्षेत्र के कटरमाला गांव निवासी ससुर शिवजी सिंह के यहां रहता था । शनिवार के अहले सुबह वह साढू की 7 वर्षीय बच्ची प्रिया के साथ गोढियां चौक के पास अपने ससुर के दुकान पर दुकान का समान लेकर जा रहा था कि तेज गति से आ रही एक ट्रक ने उसे धक्का दे मारा और वह दोनों बुरी तरह जख्मी हो गया , जिसे पीएचसी गोरौल ले जाया गया ।

जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया । सदर अस्पताल जाने के क्रम में ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया । इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आ पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया । इधर इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया । सास ससुर चिघ्घार मार मार कर रोते हुय कहते हैं कि अब मेरा देखभाल कौन करेगा यही तो बेटा की तरह हमलोगों की देखभाल करता था । मेरा सहारा ही छिन गया।

पत्नी सर पटक पटक कर रोते रोते अचेत हो जाती है और कहती है कि इस तीन साल के बच्चे को किसके सहारे छोड़ कर चले गये । हम दोनों किसके सहारे जिन्दा रहेंगे । मृतक का तीन वर्षीय पुत्र सभी को रोते विलखते देख सभी का मुंह देख वह भी चिल्लाने लगता है और शायद अपने पापा का इंतजार कर रहा हो। उसे क्या पता कि अब उसके माथे से पिता साया ही उठ गया।

ये भी पढ़े…

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR