
वैशाली/राजापाकर : प्रखंड मुख्यालय के अवर डाकघर राजापाकर परिसर में जल जीवन हरियाली के ब्रांड एंबेसडर सेवा निवृत कैप्टन महेंद्र राय ने आज शुक्रवार को डाकघर में कार्यरत डाक कर्मियों एवं आई ग्राहकों को अपनी ओर से एक पौधा भेंट कर लोगों को लोकतंत्र के महापर्व में मतदान करने के लिए प्रेरित किया है।
उन्होंने पौधा देकर नारा लगाया लगे और मतदान करने जरूर जाएं मतदान करने से लोकतंत्र मजबूत होगा।उन्होंने लोगों से यह भी अपील किया कि आगामी 20 मई को होने वाली लोकसभा चुनाव के लिए पहले मतदान करें फिर बाद में भोजन करें , साथ ही यह भी कहा कि आपके परिवार के सदस्य जो लोग बाहर रहते हैं जिनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज है उन्हें भी बुलाकर मतदान के दिन मतदान अवश्य कराए। इस मौके पर इस मौके पर पावर डाकपाल सहायक डाकपाल एवं अन्य डाककर्मी समेत कई डाकघर के ग्राहक मौजूद रहे।
अपोलो केयर क्लिनिक राजापाकर द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन|
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief