राजापाकर : अपनी मांगों को लेकर वार्ड संघ ने दिया प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना ।

                     धरना पर बैठे वार्ड सदस्य|

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर : प्रखंड कार्यालय राजापाकर के परिसर में प्रखंड वार्ड संघ द्वारा अपनी विभिन्न ज्वलंत समस्याओं एवं अपने अधिकार हेतु एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता वार्ड संघ के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन पासवान ने की एवं संचालन शंकर राम ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड संघ के प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी उपस्थित हुए। सभी वार्ड सदस्यों ने उन्हें बुके एवं शाल देकर भव्य स्वागत किया।कार्यक्रम को विभिन्न वार्ड सदस्यों ने संबोधित किया और कहा कि उन्हें पंचायत में मुखिया तरजीह नहीं देते हैं। किसी भी योजना बैठक एवं विकास कार्य के बारे में जानकारी नहीं देते हैं।

जिससे उन्हें जनता को बताने में भारी परेशानी होती है ।वहीं प्रखंड के पदाधिकारी कर्मी भी उन्हें सम्मान नहीं देते हैं। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गणेश चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे गांव की सरकार वार्ड सदस्यों से बिहार के 24 एमएलसी बनते हैं। हमें भीख में अधिकार नहीं चाहिए हम अपना हक अधिकार लेना जानते हैं।

  बीडीओ को ज्ञापन सौंपते प्रदेश अध्यक्ष व प्रखंड अध्यक्ष|

1 लाख14हजार वार्ड सदस्य पूरे बिहार में हैं।आप सभी लोगों के लिए गणेश चौधरी 12 बजे रात को भी मदद के लिए तैयार है। जो सरकार हमारी बातें नहीं सुनेगी हम उसकी नींद हराम कर देंगे। वैशाली लोकतंत्र की धरती है यहां से लोकतंत्र का पूरे विश्व को पाठ पढ़ाया गया। इसलिए सरकार को हम सभी की समस्याओं को समाधान करना होगा।

आप सभी की समस्याओं के लिए मैंने 11 दिनों तक पटना गर्दनीबाग में भूख   हड़ताल की। सरकार ने हमारे सभी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने आश्वासन दिया। वहीं 5 सदस्यीय  प्रतिनिधि मंडल प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर 9 सूत्री मांगों के संबंध में ज्ञापन सोपा और उस पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए मांगों का समाधान करने की मांग की।उनके मुख्य मांगों में राजापाकर प्रखंड के सभी 13 पंचायतों के पूर्व वार्ड सदस्यों की विशेष 33 महीने की मानदेय भत्ता शीघ्र दी जाए।

ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में प्रत्येक वार्ड सदस्यों की सहमति सुनिश्चित की जाए एवं अभिलेख पर हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से कराई जाए। प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी के समक्ष प्रत्येक माह में एक बार मासिक बैठक कराई जाए। ग्राम पंचायत कार्यकारिणी द्वारा ली गई योजनाओं को ही प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराई जाए सहित विभिन्न मांगे शामिल हैं।

उपस्थित महिला पुरुष वार्ड सदस्यों में अर्जुन राम पप्पू प्रकाश शंकर राम रविंद्र सिंह अवधेश कुमार सिंह शिव कुमारी देवी कालिया देवी नीतीश कुमार प्रमोद राम मोहम्मद मुर्तुजा आलम चंद्रकला देवी सुमन देवी प्रमिला देवी अरविंद कुमार यादव मनोरंजन कुमार मुंशी पासवान भूषण ठाकुर मिंटू देवी सहित दर्जनों वार्ड सदस्य लोग शामिल हुए।

ये भी पढ़े …

राजापाकर : वृद्धा पेंशन धारियों ने पेंशन भेजने की मांग।

राजापाकर : वृद्धा पेंशन धारियों ने पेंशन भेजने की मांग।

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली