अपराधियों पर वैशाली पुलिस का शिकंजा, अप्रैल में 843 गिरफ्तार।

सत्यम ग्राम न्यूज़,वैशाली :  जिले में अप्रैल 2026 के दौरान पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर व्यापक अभियान चलाया, जिसके तहत कुल 843 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर मामलों में भी बड़ी कार्रवाई हुई।

हत्या के मामलों में 7, डकैती में 5, लूट में 3 और आर्म्स एक्ट में 36 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, NDPS एक्ट के तहत 31 गिरफ्तारी दर्ज की गई। इसके अलावा चोरी, वारंट और अन्य मामलों में भी सैकड़ों अपराधियों को पकड़ा गया।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में अवैध हथियार, वाहन और नकदी जब्त की। साथ ही करीब 53 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वाहन चेकिंग में वसूला गया।

मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली, जिसमें गांजा, स्मैक और चरस समेत बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद किए गए।

इसके अलावा जिले के टॉप वांछित अपराधियों में शामिल कई अपराधियों को भी गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत होने के संकेत मिल रहे हैं और अपराधियों में खौफ का माहौल बना है।

#VaishaliPolice #CrimeControl #BiharNews #PoliceAction #AprilReport #NDPSAct #LawAndOrder #BreakingNews #SatyamGramNews

ये भी पढ़े…

मजदूर दिवस पर कानूनी जागरूकता शिविर: अधिकार और सम्मान की मिसाल।

https://satyamgramnews.in/मजदूर-दिवस-पर-कानूनी-जागर/05/2026/01/14/19/30/satyamgramnewsnetwork/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief