सत्यम ग्राम न्यूज़, ०८. जनवरी २०२५,राजापाकर। अप्रवासी भारतीय नागरिक दिवस पर अमेरिका में रह रहे व्याख्याता व वैज्ञानिक डाक्टर जनार्दन कुमार ने मोबाइल पर बात करते हुए बताया कि मुझे हमेशा अपना देश गांव व चौपाल याद आते रहते हैं। वे समय-समय पर अपने गांव राजापाकर चित्रगुप्त नगर आते रहते हैं।
उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता चंद्रशेखर प्रसाद उर्फ तारणी प्रसाद की हाई स्कूल राजापाकर चौक पर उनकी प्रतिमा स्थापित की है और पुण्य तिथि पर वे यहां आना नहीं भूलते हैं। यहां आने पर वे सामाजिक कार्यो़ में बढ चढकर हिस्सा लेते हैं। वैज्ञानिक होने के नाते उन्होंने कोशिकाओं पर महत्वपूर्ण खोज की है। कहते हैं मुझे अपने देश से बहुत लगाव है।
वही प्रखंड के पोखरैरा गांव के रहने वाले निशार आलम खान ने बताया कि मेरे भतीजे अरशद खान व आसिफ खान दुबई में रहते हैं। बातचीत करते हुए कहते हैं सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा। हमारे अप्रवासी भाई बंधु अपने देश से बेहद मोहब्बत करते हैं।
यें भी पढ़े…
राजापाकर : एचएमपीवी से बचाव ही सर्वोत्तम उपचार: डा.श्रीप्रकाश उपाध्याय
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली