अप्रोच सड़क का निर्माण नहीं कराए जाने पर वोट बहिष्कार करने का लिया निर्णय|


राजापाकर : सड़क की समस्या को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने किया हंगामा और कहा कि सड़क नहीं तो वोट नहीं का नारा देते हुए आगामी 20 मई को होने वाले वोट के बहिष्कार का निर्णय लिया। 

राजापाकर उत्तरी पंचायत के वार्ड नंबर 16 व 14 के दर्जनों महिला पुरुषों द्वारा सड़क की समस्या को लेकर राजापाकर चित्रगुप्त नगर चकराजो गांव स्थित काली स्थान परिसर में रविवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें उनके वर्षों से मांग एप्रोच सड़क की समस्या को आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा पूरा नहीं किए जाने पर आगामी 20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का सर्वसम्मति से निर्णय लिया।

बैठक में कृष्ण कुमार सिन्हा वार्ड सदस्य चंदेश्वर पासवान सहित दर्जनों ग्रामीणों  ने बताया कि दोनों वार्ड सहित अन्य वार्डवासियों के घर तक आने जाने के लिए मुख्य सड़क से कोई रास्ता नहीं है। बर्षो से वह पगडंडी से ही आते जाते रहे हैं । हाई स्कूल राजापाकर के खेल मैदान होकर हम लोग आते जाते थे। वह भी बाउंड्री होने के कारण रास्ते बंद हो गए हैं जिसके कारण गांव में ना तो एंबुलेंस जा पाता है और ना फायर ब्रिगेड की गाड़ी, न तो स्कूल के बच्चों की गाड़ी, नहीं शादी विवाह होने पर कोई चार पहिए वाहन ही जा पाती है। किसी व्यक्ति के बीमार पड़ने पर खाट पर चार व्यक्ति बीमारी को लाद कर मुख्य सड़क पर ला पाते हैं। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दोनों वार्ड में घनी बस्ती होने के कारण लगभग दो हजार वोटर हैं।जिसमें लगभग 5 हजार लोग रहते हैं।

इस संबंध में जनप्रतिनिधियों को समस्या बताने पर सभी एक दूसरे पर दोष मढ़कर  पल्ला झाड़ लेते हैं। चुनाव के समय समस्या दूर करने का वादा करते हैं लेकिन जीतने के बाद एक दिन भी दर्शन करने नहीं आते हैं।  दोनों वार्ड के दर्जनों लोगों ने बैठक कर  निर्णय लिया कि जब तक उनकी सड़क की समस्या का समाधान नहीं हो जाता है वे सभी वोट का बहिष्कार करेंगे एवं आगामी 20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में वोट डालने नहीं जाएंगे।

वही लोगों ने बैठक में दर्जनों लोगों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन जिलाधिकारी वैशाली, अनुमंडलाधिकारी पदाधिकारी महुआ, डीसीएलआर महुआ, सीओ राजापाकर, थाना प्रभारी राजापाकर को देने का भी निर्णय लिया। बैठक में शिवशंकर वर्मा अमोद वर्मा कुंदन वर्मा पूर्व वार्ड सदस्य गौड़ीशंकर प्रसाद ब्रजकिशोर वर्मा बसंत पासवान जागेश्वर पासवान शत्रुघ्न पासवान रामललित राम पंकज राम जितेंद्र राम रामशोभित राम मोहम्मद मोइम मोहम्मद एजाज सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।