
सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर। विश्व मछुआरा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय मल्लाह निषाद महासभा नई दिल्ली के राष्ट्रीय संयोजक अभिनंदन सहनी ने ऑनलाइन बैठक के माध्यम से देश के मछुआरों से संवाद स्थापित किया। ऑनलाइन बैठक में बिहार ,उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ ,झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली एवं केरल आदि राज्यों के मछुआरों ने विश्व मछुआरा दिवस के अवसर पर एक दूसरे से मछुआरों की स्थिति की जानकारी ली।
इस अवसर पर अभिनंदन सहनी ने कहा कि देश में मछुआरों की स्थिति काफी दयनीय है। भारत सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही जो भी योजनाएं है वह अभी भी लाभुकों से दूर है। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि मछुआरा समाज को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए भारत सरकार से राष्ट्रीय मछुआरा आयोग का गठन करने के लिए मांग की गई है एवं बिहार सरकार भी अभिलंब बिहार राज्य मछुआरा आयोग का पुनर्गठन अविलंब करने की मांग की गई है।
मछुआरा समाज का देश के विकास में अहम योगदान है। देश के आर्थिक बजट का 25 प्रतिशत राशि मछुआरों के विकास में लगाने की मांग की गई है ताकि मछुआरा समाज विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकें । मछुआरा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए आवास, शिक्षा, स्वास्थ एवं विशेष आर्थिक पैकेज देने हेतु सरकार से आग्रह किया गया है।
ऑनलाइन संवाद में बिहार से अभिनंदन सहनी, अशोक कुमार सहनी, अजय सहनी, राम नरेश सहनी, प्रमोद सहनी, राजनिश सहनी, रोशन सिंह निषाद उत्तर प्रदेश से जगदीश सहनी, संतोष सहनी, रंजना निषाद,कैलाश सहनी,संजय निषाद, संतोष केवट, बलराम बिंद, पप्पू कश्यप मध्य प्रदेश से अमर सिंह निषाद, पवन , रामचंद्र केवट, जगत प्रसाद, झारखंड से उमेश मंडल, अशोक सहनी, दिल्ली से प्रवीण निषाद, किरण सहनी,राजशेखर सहनी, उपेन्द्र सहनी एवं देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों लोग जुड़े ।
ये भी पढ़े …
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली