अवैध नर्सिंग होम में ऑपरेशन बना मौत का कारण, महिला व नवजात की गई जान

 

समस्तीपुर में मानवाधिकार संगठन ने उठाई न्याय की बुलंद आवाज

सरायरंजन,सत्यम ग्राम न्यूज़,समस्तीपुर :  जिले के सरायरंजन थाना एवं प्रखंड क्षेत्र में संचालित बिनोद नर्सिंग होम में हुई घोर लापरवाही ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। बिना किसी वैध रजिस्ट्रेशन, मान्यता प्राप्त डॉक्टर और चिकित्सकीय योग्यता के अभाव में किए गए ऑपरेशन के दौरान एक महिला एवं उसके नवजात शिशु की दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त नर्सिंग होम का न तो कोई वैध पंजीकरण था और न ही वहां कोई डिग्रीधारी चिकित्सक मौजूद था। इसके बावजूद अवैध रूप से ऑपरेशन किया गया, जो अंततः दो जिंदगियों की मौत का कारण बना।

घटना की सूचना मिलते ही अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत कुमार के आह्वान पर संगठन की एक टीम मौके पर पहुंची। टीम का नेतृत्व महिला जिला अध्यक्ष ज्योति सिंह ने किया। उनके साथ जिला मंत्री सुमन कुमारी, जिला सचिव रोशन कुमार, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रमोद कुमार ईश्वर, युवा जिला अध्यक्ष विपीन कुमार पासवान, जिला युवा प्रभारी नीतीश कुमार राय, प्रखंड अध्यक्ष शम्भू साह एवं युवा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार साह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

संगठन ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया और इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा की। संगठन ने आरोप लगाया कि समस्तीपुर जिले में फल-फूल रहे कई अवैध नर्सिंग होमों के पीछे स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत है। विशेष रूप से सिविल सर्जन, समस्तीपुर एवं सरायरंजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं।

•अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि

•बिनोद नर्सिंग होम को तत्काल सील किया जाए

•संचालक एवं दोषियों पर एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई हो

•मृत महिला एवं नवजात के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए

•समस्तीपुर जिले के सभी अवैध अस्पतालों की उच्चस्तरीय जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए।

संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक यह आंदोलनात्मक और कानूनी लड़ाई जारी रखी जाएगी।

“जब कोई न सुने, तब अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन चुने”

#SamastipurNews #IllegalNursingHome #HumanRights #JusticeForVictims #MedicalNegligence #BiharNews #InternationalHumanRightsProtection #Sarairanjan #HealthDepartment

ये भी पढ़े…

महाशिवरात्रि पर बाबा नर्मदेश्वर नाथ से निकलेगी शिव बारात

https://satyamgramnews.in/हर-हर-महादेव-के-जयघोष-के-सा/02/2026/05/11/44/46/sgnnetworkmahua/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief