
राजापाकर,सत्यम ग्राम न्यूज़,प्रकाश वर्मा। प्रखंड की मीरपुर पताढ़ पंचायत के कर्णपुरा हाई स्कूल के पास नवनिर्मित शिव मंदिर में बाबा भोलेनाथ की शिवलिंग स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा बाद मंगलवार को 12 बजकर 5 मिनट से शुरू हुए 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ का बुधवार को समापन हुआ।
बताते चलें कि नवनिर्मित शिव मंदिर के निर्माण उपरांत प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम गत शनिवार से शुरू हुआ है जो आज बुधवार को समापन हुआ। अष्टयाम संपूर्ण ग्राम वासियों के सहयोग से हो रहा है।भक्तिमय गानों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। प्रसिद्ध व्यास मनमोहन सहनी की कीर्तन मंडली द्वारा 24 घंटे का अष्टयाम हरे राम हरे कृष्णा गौरी शंकर सीता राम धुन के साथ किया गया। वहीं आज रात्रि वेला में समस्तीपुर के प्रसिद्ध व्यास पुतुल प्रिया के द्वारा विवाह कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया है।
वहीं पांच दिवसीय कार्यक्रम में लोगों की भारी भीड़ देखी गई। विभिन्न मिठाइयां एवं सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानें सजी थी। यज्ञ के व्यवस्थापकों में धीरेंद्र कुमार मिश्रा क्षितिज मिश्रा अंगद मिश्रा ओमप्रकाश मिश्रा अरविंद मिश्रा शिवदत्त पासवान विश्वनाथ पासवान आदि शामिल हैं।
ये भी पढ़े…
बड़े के कुंवारा रहते हुए छोटे ने रचाई शादी।
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-बड़े-के-कुंवारा/02/2025/04/20/47/45/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली