राजापाकर : आंगनबाड़ी सेविकाओं का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन |

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर : बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर अपने विभिन्न मांगों को लेकर केंद्र संचालन उपरांत प्रखंड आंगनबाड़ी सेविका  का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम बाल विकास परियोजना कार्यालय राजापाकर में किया गया।उनकी मुख्य मांगों में मोबाइल सेट अच्छी कंपनी का उपलब्ध कराया जाए या 20 हजार रूपये नगद राशि दी जाए। 

जिससे सेविकाओं द्वारा मोबाइल सेट की खरीदारी हो सके। रिचार्ज के लिए प्रतिवर्ष 4 हजार रूपये दिए जाएं। सेविका से महिला पर्यवेक्षिका में प्रोन्नति हेतु चयन प्रक्रिया सभी जिलों में शीघ्र प्रारंभ करें। बीएलओ कार्य से सेविकाओं को कार्य मुक्ति किया जाए। बीएलओ कार्य  सेविकाओं पर जबरन नहीं थोपा जाए। चावल उठाव हेतु हर माह भाड़ा दिया जाए। मेनू के अनुसार बर्तन दिया जाए और आंगनबाड़ी केंद्र पर टेबल कुर्सी उपलब्ध कराई जाए।

वही दर्जनों सेविकाओं के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को देकर उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने की मांग की गई। वहीं जिला सेविका सहायिका संघ अध्यक्षा सरिता कुमारी ने कहा कि अभी यह एक दिवसीय धरना प्रदर्शन है। यदि सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तो सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश होंगे।

कार्यक्रम में सेविका रीता कुमारी उर्मिला कुमारी मिंटू कुमारी अंजली कुमारी सरिता कुमारी शोभा कुमारी मंजू कुमारी गायत्री देवी आरती राय मंजू देवी सरस्वती कुमारी ललिता कुमारी संध्या राय नीलम देवी सुनीता देवी मानती देवी सहित दर्जनों से सेविका शामिल हुईं।

ये भी पढ़े …

BIHAR NEWS : महुआ से मुजफ्फरपुर जाने बाले यात्री रहे सावधान!अन्यथा आपकी जरूरी काम में हो सकता व्यवधान उत्पन्न।

BIHAR NEWS : महुआ से मुजफ्फरपुर जाने बाले यात्री रहे सावधान!अन्यथा आपकी जरूरी काम में हो सकता व्यवधान उत्पन्न।

 

रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली