किसी की औकात नहीं जो तलबार क़े बिक्री पर रोक लगाए –पीएचडी मंत्री नीरज कुमार बबलू

सत्यम ग्राम न्यूज़,सोनपुर। आगामी 9 मई को बापू सभागार पटना में आयोजित होने वाले महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल होने के लिए सोनपुर वासियो को निमंत्रण देने क़े लिए बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री नीरज कुमार बबलू ने पटना से चलकर सोनपुर क़े धरती पर पहुँचने पर भाजपा क़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने गर्म जोशी क़े साथ शुक्रवार क़े शाम उनका स्वागत किया।
मंत्री ने सोनपुर के गंगाजल, भरपुरा, शाहपुर, जैतिया सहित कई गांवों का दौरा करते हुए लोगों से बड़ी संख्या में उक्त समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया. मंत्री ने सोनपुर के बरबट्टा गांव स्थित सूबे के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह के ससुर भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम कुमार सिंह के निमंत्रण पर उनके आवास पर पहुंचे जहाँ उन्हें फूल माला पहनाकर व अंग बस्त्र से सम्मानित किया गया।
मंत्री ने सबसे पहले भाजपा नेता ओम सिंह क़े पिता लग्नदेव सिंह क़े तैल चित्र पर मल्यार्पण करते हुए नमन कर मंत्री ने पत्रकारों को अंग बस्त्र देकर सम्मानित करते हुए उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले महाराणा प्रताप जयंती का नाम राणा भामा सम्मेलन रखा गया है। जब लडाई के दौरान महाराणा प्रताप का खजाना खाली हो गया तब भामा शाह उनकी सहायता को आगे आये और उनके लिए अपने खजाना का मुंह खोल दिया ।
मंत्री ने कहा कि हम महाराणा के वंशज हैं हम भामा शाह के कर्ज को चुकाएंगे। इसी बीच जब उन्हे इस बात से अवगत कराया गया कि सोनपुर मेला में तलवार की बिक्री पर विगत कई वर्षों से रोक लगा दिया गया है। तब मंत्री श्री नीरज ने कहा कि किसी की औकात नहीं जो इस पारंपरिक हथियार की बिक्री पर रोक लगा दे। देश की राजधानी दिल्ली सहित अनेक स्थानों पर तलवार खुले रूप से बेचा जाता है । यह देश का एक सम्मानित हथियार है । मेला में इसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगाने वाले अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी ।
इसी बीच उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में बिहार में कहीं भी शुद्ध पेयजल की कमी नहीं होने दिया जायेगा। सोनपुर क्षेत्र क़े बंद पड़े नलकूप व नलजल योजना में बंद पड़े नलजल को ठीक करने का आदेश विभागीय अधिकारियो को दिए। उन्होंने कहा कि हम महाराणा के जयंती क़े साथ साथ हम भामा शाह के कर्ज को भी चुकाएंगे। उक्त सम्मेलन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में अनेक महत्वपूर्ण हस्तियां शामिल होगी जिसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे। इसी बीच आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में मंत्री श्री नीरज ने कहा कि केन्द्र सरकार क़े सहयोग से बीते 15-20 सालों में विकास का कीर्तिमान बिहार में स्थापित हुआ है।
इस बार चुनाव में विरोधी दल को धूल चटा देंगे। हर हाल में एनडीए की सरकार बनेगी।सोनपुर विधानसभा में भी भाजपा का जीत निश्चित है। इसी क्रम में उन्होंने यह भी बताया कि 5 जून 25 को सोनपुर क़े बरबट्टा में बाबू लगन देव सिंह उर्फ राजा जी के नाम पर बने तोरण द्वार का उद्घाटन धूमधाम के साथ किया जाएगा। इस मौके पर उपस्थित रहे सुरेश नारायण सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम कुमार सिंह, जिला मंत्री राजीव कुमार सिंह,भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू, नगर पंचायत के अध्यक्ष अजय साह, गौतम कुमार सिंह ,राज सिंह, ऋतुराज सिंह, वार्ड पार्षद राजीव कुमार गौतम तथा अजय सिंह,संजीव कुमार सिंह, उदय प्रताप, रंजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद थे। मंत्री श्री बबलू ने पुनः लोगों से उक्त कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया।
ये भी पढ़े…
सोनपुर : लोक सेवा आश्रम परिसर में हनुमान मंदिर निर्माण पर होंगे करोड़ रूपये खर्च।
https://satyamgramnews.in/लोक-सेवा-आश्रम-परिसर-में-ह/05/2025/02/21/29/44/sgnnetworksonpur/
Author: SANJEET KUMAR
संवाददाता,सोनपुर