सत्यम ग्राम न्यूज़ ,चेहराकलां /वैशाली। कटहरा थाना से महज 100 मीटर की दुरी पर स्थित आदर्श सोलर बैट्री दुकान के ताला काट कर अज्ञात चोर ने बीती रात में दो हजार नगदी समेत दो लाख की सामाग्री चुरा ली। अहले सुबह में किसी ने दुकान में चोरी होने की सुचना किसी ने दुकानदार श्यामल सहनी को दी । दुकानदार अपने दुकान पर पहुँच स्थिति देखकर आश्चर्यचकित हो गया। देखते ही देखते लोगों भीड़ जुट गयी। सूचना मिलते ही कटहरा थाना पुलिस ज्योति पासवान ने घटना स्थल पर पहुँच कर स्थिति का जायजा लिया।
कटहरा थाना क्षेत्र के शाहपुर खुर्द गाँव निवासी सह आदर्श सोलर बैट्री चेहराकलां के दुकानदार श्यामल सहनी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक दिन की भांति रात्रि के आठ बजे मे दुकान बंद कर घर चला जाता था। शुक्रवार के रात्रि में भी दुकान बंद कर घर चला गया। अहले सुबह में किसी ने मोबाइल से सूचित किया कि दुकान में चोरी हो गयी है।
दुकान के आसपास लोगों की भीर देखे जैसे दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान का ताला कटा हुआ और काउन्टर के लॉक टुटा हुआ पाया | कागजात एवं सामाग्री इधर उधर बिखरा पड़ा हुआ था । इस मामले में दुकानदार श्यामल सहनी ने बताया कि दो हजार नगदी समेत दो लाख रुपये के सामाग्री अज्ञात चोरो के द्वारा चुरा लिया गया है । इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। इस मामले में पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दुकादार द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है।
ये भी पढ़े …
गोरौल : नगर पंचायत के गोरौल चौक पर बदबूदार नाले की पानी से लोगो की बढ़ी परेशानी |
गोरौल : नगर पंचायत के गोरौल चौक पर बदबूदार नाले की पानी से लोगो की बढ़ी परेशानी |
रिपोर्ट : मनीष कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief