इंटर के कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए भरा जा रहा फॉर्म।

राजापाकर संवाददाता,सत्यम ग्राम न्यूज नेटवर्क

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में इंटर परीक्षा 2024 का कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए फॉर्म भरे जा रहे हैं। इंटर परीक्षा में शामिल नहीं हुए छात्र या इंटर के रिजल्ट उपरांत किसी विषय में फेल परीक्षार्थी के लिए बिहार बोर्ड द्वारा फॉर्म भरने की तिथि 28 मार्च से 4 अप्रैल तक निर्धारित की गई है।उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर में इंटर परीक्षा 2024 के कंपार्टमेंटल परीक्षा के फॉर्म भरने के लिए विद्यालय परिसर में अनेक छात्र अपने फॉर्म के साथ उपस्थित हुए।इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के वरीय शिक्षक अमरेश कुमार ने बताया कि बिहार बोर्ड द्वारा निर्धारित शुल्क लेकर छात्र छात्राओं के कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। इसके लिए छात्राओं से बोर्ड द्वारा निर्धारित कंपार्टमेंटल फॉर्म भरने हेतु 960 रुपए एवं बेटरमेंट परीक्षा के लिए जनरल/ बीसी दोनों से 1430 रुपए, एससी, ईबीसी से 1170 रुपए लिए जा रहे हैं।आवेदन फार्म के साथ इंटर परीक्षा 2024 का नेट कॉपी का मार्कशीट तथा इंटर परीक्षा का प्रवेश पत्र एवं एक फोटो आवेदन के साथ लिए जा रहे हैं। सभी ऐसे छात्रों को निर्देश दिया गया की 4 अप्रैल तक अपने-अपने आवेदन के साथ आवश्यक सभी प्रमाण पत्र के साथ विद्यालय में आवेदन जमा करें। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन नहीं लिए जाएंगे।

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief