eid-ul-azha!
ईद -उल -अजहा बकरीद पर्व एवं गांगा दशहरा क़ो ले जिले की पुलिस फ़ोर्स रहेंगे अलर्ट मोड पर ।
सत्यम ग्राम न्यूज़,ब्यूरो वैशाली : जिले मे आगामी 17 जून क़ो मुसलमान का पर्व बकरीद जिसे कुर्बानी के नाम से भी जाना जाता है उसको सौहार्द वातावरण में मनाया जाने के लिए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक जिला परिषद सभागार कक्ष में हुई। जिसमें सभी अनुमंडलों और प्रखंडों के शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें पुलिस अधीक्षक वैशाली हर किशोर राय ने कहा कि पर्व के अवसर पर हमें एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखना है। यह कुर्बानी का त्यौहार है।
जिसे हमें मिलाकर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करना है। शांति समिति के सदस्य भी इसमें सक्रिय सहयोग करे। वहीं उन्होंने कहा कि भ्रामक तथा अफवाह आधारित खबर फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गंगा दशहरा भी है।इसको लेकर अलर्ट भी रहना है। सभी महत्वपूर्ण प्वाइंट पर दंडाधिकारी और पुलिस फोर्स की प्रतिनियुक्ति की जा रही है।
वहीं प्रभारी जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार सिंह सभी को बकरीद पर्व की अग्रिम बधाई दी।उन्होंने कहा कि पेयजल के लिए चौक चौराहों पर प्याऊ लगाने के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है। बैठक में डीसी सभी एसडीएम सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सभी अंचलाधिकारी एवं सभी थाना अध्यक्ष उपस्थित थे।