ईद पर्व को ले जिले भर में ईदगाह में ईद की नमाज की जाएगी अदा।

वैशाली जिले में ईद पर्व को लेकर ईदगाह को सजाया गया है। गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी ईदगाहों पर नवाज अदा की जाएगी। रोजेदार ईद उल फितर का पर्व धूमधाम से बनाने के लिए तैयार है। इसके लिए आज पूरे दिन जमकर खरीदारी किया है।ज्ञात हो कि ईद के मौके पर नए वस्त्र पहन कर लोग नमाज अदा करने के लिए ईदगाह में जाते हैं। इसलिए प्रत्येक परिवार के घर में सबों के लिए नए वस्त्र की खरीदारी की है।इसके लिए बाजार में कपड़े की दुकानों पर भीड़ देखा गया।मस्जिद में नमाज अदा के बाद रोजेदार बड़े बुजुर्ग जवान और बच्चे एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं तथा इस अवसर पर दूध सेवई का सेवन करते हैं। वही ईद उल फितर उल्लास एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो जाए इसके लिए प्रशासन ने भी कमर कस ली है । आरक्षी अधिक्षक वैशाली के आदेशानुसार जिले के सभी थाना अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र में मुस्लिम बहुल क्षेत्र में तैनात रहेंगे। वही राजापाकर थानाध्यक्ष ने बताया है कि थाना क्षेत्र के सभी मस्जिदों/ईदगाह पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं एवं दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति अंचलाधिकारी राजाापाकर क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे।

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief