ई-किसान भवन पातेपुर के सभागार में खरीफ महोत्सव का हुआ आयोजन।

ई किसान भवन पातेपुर के सभागार में खरीफ महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते मुख्य अतिथि वह कृषि पदाधिकारी।

पातेपुर (वैशाली) संवाददाता : पातेपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन सभागार में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा वैशाली के सौजन्य से प्रखंड स्तरीय खरीफ महाभियान 2024 अंतर्गत  प्रखंड स्तरीय  प्रशिक्षण कार्यक्रम  सह उपादान वितरण का आयोजन किया गया । जिसका उद्घाटन दीप जलाकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखंड पैक्स अध्यक्ष गणेश राय, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार,प्रखंड क़ृषि पदाधिकारी शेखर कुमार मधुकर, सहायक तकनीकी प्रबंधक छवि छाया, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सुश्री सुबरा भारती सामाजिक कार्यकर्ता अरविन्द राय, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि, किसान संजीव कुमार उर्फ मंटू राय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम में प्रखंड व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश राय को प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्य क्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड पैक्स अध्यक्ष गणेश राय ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। 70% लोग कृषि पर आश्रित है। आज के युवा पढ लिखकर नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। ऐसे युवाओं को यदि कृषि विभाग द्वारा उन्नत खेती के लिए दूसरे राज्यों में ले जाकर प्रशिक्षित किया जाए और वह अपने यहां आकर अच्छी खेती कर अच्छी आमदनी प्राप्त करें तो यह नौकरी से उनके लिए बेहतर विकल्प होगा। तथा खेती की ओर युवाओं का रूझान होगा। वहीं उन्होंने मोटा अनाज रागी, कोदो बाजरा, सावा ज्वार, कंगनी  आदि खेती के लिए प्रचार प्रचार करने तथा लोगों को मोटा अनाज उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही।

वहीं संवाददाता की एक सवाल पर कृषि पदाधिकारी ने प्रखंड क्षेत्र से गुजर रहे नून  नदी एवं , नहर उराही पर संबंधित विभाग को पत्राचार किया जाएगा गया ताकि किसान के लिए सिंचाई का साधन बन सके। वही कृषी विभाग द्वारा सभी कृषि योजनाओं का प्रचार प्रसार करने की बात कही ताकि ज्यादा से ज्यादा कृषक  उससे लाभ उठा सके। बीएओ शेखर कुमार मधुकर एवं कृषि समन्वयक रजनीकांत रंजन द्वारा किसानों को धान के हाइब्रिड बीज उपलब्ध होने की बात कही।किसान ऑनलाइन कर इसे प्राप्त कर सकते हैं । सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं किसानों की विभिन्न समस्याओं को भी कृषि पदाधिकारी ने सुना। किसान संजय संजय चौरसिया, चंदन सिंह, अवधेश राम,उपेंद्र राय ,राम इकबाल सिंह, राम नरेश सिंह, जगन्नाथ सिंह, सुमंत कुमार आदि ने बताया कि किसान अपनी फसल उगाते हैं लेकिन सरकार उसकी दर तय करती है यह कहीं से भी उचित नहीं है।
किसान कड़ी मेहनत और खर्च कर फसल उगाते हैं और उसे बिचौलिए औने पौने दाम पर खरीद लेते हैं।.वही प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने सभी किसानों से बिहार कृषि एप डाउनलोड करने की बात कही. जिससे किसानों को सारी जानकारी एप के माध्यम से मिलेगी। मौके पर प्रखंड के विभिन्न कृषि कर्मियों में दिनेश कुमार, चंदन कुमार, अखिलेश कुमार राय, डॉ त्रिलोकजित राकेश कुमार मनोज कुमार सिंह मनोज बैठा सहित सभी कृषि सलाहकार एवं प्रखंड कृषि समन्वयक तथा अनेक महिला पुरूष  किसान उपस्थित हुए।

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief