एनडीए महिला मोर्चा ने किया सड़क जाम, अपमानजनक बयान के खिलाफ प्रदर्शन

सत्यम ग्राम न्यूज़(वैशाली) 4 सितम्बर 25 : बिहार बंद के आह्वान पर गुरुवार को एनडीए महिला मोर्चा व एनडीए कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के विभिन्न चौक-चौराहों और एनएच की मुख्य सड़कों पर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर धरना दिया और महागठबंधन नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की।
महिलाओं ने जताया आक्रोश

भाजपा मंडल अध्यक्षा माधवी सिंह सहित महिला मोर्चा की कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी को लेकर जिस प्रकार अपमानजनक बातें कहीं गईं, वह पूरे देश की महिलाओं का अपमान है। हम चुप नहीं बैठेंगे।”

कार्यक्रम का स्वरूप

बताया गया कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर बदलाव यात्रा के दौरान मंच से महागठबंधन कार्यकर्ताओं द्वारा पीएम मोदी की मां के खिलाफ टिप्पणी की गई थी। इसी को लेकर देशभर में एनडीए कार्यकर्ता आक्रोशित हैं और सड़क पर उतरकर विरोध जता रहे हैं।

राजापाकर क्षेत्र के बेलकुंडा चौक, हाजीपुर-महुआ एनएच पर एनडीए महिला मोर्चा ने सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक सड़क जाम किया। हालांकि, जाम के दौरान एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाओं को रास्ता देकर गंतव्य की ओर भेजा गया।

कई दलों के नेताओं की मौजूदगी

धरना-प्रदर्शन में विभिन्न दलों के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें पूर्व जदयू प्रत्याशी महेंद्र राम, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय, भाजपा प्रखंड अध्यक्षा माधवी सिंह, रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष मंजय कुशवाहा, लोजपा (आर) प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पटेल, हम पार्टी प्रखंड अध्यक्ष आलोक पासवान शामिल थे।

इसके अलावा एनडीए कार्यकर्ताओं में विनोद प्रसाद सिंह, गुड्डू सिंह, नीतीश कुमार, भीम कुमार, शानू झा, पप्पू कुमार, गुलशन मिश्रा, लालजी राकेश, रविंद्र सिंह, सुंदरम सिंह चौहान, दीपक राम, मनीष कुमार, सोनू चौधरी, अमरेश सिंह, अरुण पटेल, कुंदन कुमार, सुजीत कुमार, धीरज कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

नारा और माहौल

धरना स्थल पर “मोदी जी की मां का अपमान नहीं सहेंगे” जैसे नारे गूंजते रहे। एनडीए नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर ऐसी बयानबाजी दोहराई गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

#एनडीएविरोधप्रदर्शन #महिला_मोर्चा #राजापाकर #वैशाली #बिहारबंद #सड़कजाम #भाजपा #जदयू #लोजपा #रालोसपा #हमपार्टी #NDAProtest #BiharPolitics #PMModi

यें भी पढ़े…

ऊर्जा मंत्री को सौंपा मांगपत्र, 9 सितम्बर को होगा RRF/MRC का विशाल आक्रोश रैली एवं विद्युत भवन घेराव

https://www.facebook.com/share/p/1Ax1j49PEm/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली