
सत्यम ग्राम न्यूज़,चेहराकला( वैशाली ): ससुराल में बहन की हत्या के मामले में भाई ने बहनोई को आरोपित कर कटहरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में महुआ थाना क्षेत्र के भदवास गांव निवासी प्रवीण कुमार ने लिखा है कि मैं अपनी बहन रुमी कुमारी का विवाह वर्ष 2022 में कटहरा थाना क्षेत्र के छौराही गांव निवासी विक्की कुमार उर्फ संदीप कुमार के साथ हिन्दू रीति-रिवाज के साथ शादी किया था।
शादी के कुछ ही माह के उपरांत मेरी बहन को देहज की खातिर मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।गत रविवार को छौराही गांव से मोबाइल द्वारा सूचना मिली कि बहन रुमी कुमारी की संदेहास्पद स्थिति मौत हो गई। सूचना मिलते ही अपने गांव के कुछ लोगों के साथ बहन के घर पर पहुंचा तो देखा कि पुलिस की मोजुदगी में बहन के शव को खाट पर रखें हुए थे।
संदेहात्मक मौत की सूचना पर लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया था।
ये भी पढ़े…
https://satyamgramnews.in/3887-2महिला-की-संदिग्ध-मौत/09/2024/02/09/57/50/satyangramnewsnetwork/